फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   uncle raped, pregnant became minor

चाचा लूटता रहा अस्मत, गर्भवती हुई नाबालिग

Thu, 07 Aug 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Aug 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
uncle raped, pregnant became minor

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दरिंदा चाचा अपनी ही मासूम भतीजी की असमत लूटता रहा। आरोपी ने उस समय मासूम को हवस का शिकार बनाया जब नाबालिग छुट्टियों में उसके घर पर आई थी।

विज्ञापन


पहली बार अकेली पाकर उससे दुराचार किया और इसके बाद जब भी मौका मिलता वह दुष्कर्म करता रहता था। आरोपी की सच्चाई उस समय सामने आई जब मासूम गर्भवती हो गई।

मां के पूछने पर मासूम ने चाचा की इस करतूत के बारे में बताया जिसके बाद यह इस जघन्य अपराध की सूचना पुलिस तक पहुंची। ननखड़ी पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी चाचा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मगर आरोपी की इस दरिंदगी से इस नाबालिग का भविष्य जरूर अंधकार में डूब गया है।
विज्ञापन

आरोपी चाचा सलाखों के पीछे

uncle raped, pregnant became minor

मामला शिमला जिला के ननखड़ी क्षेत्र का है जहां पर  रिश्तों को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक चाचा अपनी भतीजी के साथ लगातार चार माह तक दुराचार करता रहा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने परिजनों के साथ रहती थी। इसी दौरान जनवरी माह में वह अपने ताया और चाचा के घर गई, जहां चाचा गुड्डू राम ने 14 जनवरी को अकेला पार कर उसके साथ दुराचार किया।

इसके बाद जब भी मौका मिलता, वह भतीजी के साथ दुराचार करता रहा। इसी दौरान नाबालिग घर आ गई और उसे अपने गर्भवती होने का पता चला। मां के पूछने पर उसने आप बीती बयां की। इसके बाद परिजनों ने ननखड़ी चौकी में मामला दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग छात्रा का मेडिकल करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed