फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two sister poured acid on another girl for water issue

पानी के लिए हुई लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दो सगी बहनों ने ऐसा खतरनाक काम कर डाला

Fri, 27 Oct 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंज (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंज (कांगड़ा) Updated Fri, 27 Oct 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
two sister poured acid on another girl for water issue

पानी को लेकर शुरू हुई लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दो सगी बहनों ने युवती को ऐसी दर्दनाक सजा दे डाली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

लंज पुलिस चौकी की अपर लंज पंचायत के गांव चकवन डूक्की में पानी को लेकर हुई लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दो सगी बहनों ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया। 

घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है। उसका मुंह और शरीर के अन्य अंग तेजाब से जल गए हैं। युवती को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे जफां उर्फ शालू अपने घर के पास लगे सरकारी नल से पानी भर रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली शिल्पा और पूजा पुत्री बली मोहम्मद की जफां से पानी भरने को लेकर लड़ाई हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है लड़ाई की वजह

two sister poured acid on another girl for water issue

इस दौरान आरोपी शिल्पा ने अपनी चुन्नी के नीचे एक बोतल में छिपाया तेजाब जफां पर फेंक दिया। अचानक हुए हमले से जफां संभल नहीं पाई और तेजाब के छींटे उसके मुंह सहित पूरे शरीर में पड़ने से वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद परिजन तुरंत उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 

बताया जा रहा है कि तेजाब के हमले की शिकार युवती की अगले माह शादी होने वाली है और उस पर सुनियोजित ढंग से तेजाब से हमला किया गया। घटनास्थल पर चारों तरफ तेजाब फैला हुआ था और साथ लगती झाड़ियां पूरी तरह जल गई थीं। 

वारदात की सूचना मिलने पर लंज पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। लंज चौकी प्रभारी पुष्पिंद्र कुमार ने कहा कि मामले में सभी पक्षों के बयान लिए गए हैं और जांच की जा रही है।

कांगड़ा थाना प्रभारी जसवीर सिंह सैनी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

चड़ी में नाबालिग ने निगला जहर, मौत

two sister poured acid on another girl for water issue

वहीं शाहपुर की  ग्राम पंचायत चड़ी में 14 वर्षीय युवती ने बुधवार देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर लड़की के परिजन उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान सुबह तीन बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया।

मृतक निजी स्कूल में जमा एक कक्षा में पढ़ती थी और बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। लड़की की मां का पहले ही देहांत हो चुका है और उसके पिता ने कुछ माह पहले ही दूसरी शादी की थी। थाना प्रभारी मुनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने लड़की का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed