फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two shopkeepers arrested for selling fake detergent powder in Baddi himachal

बद्दी में नकली डिटर्जेंट पाउडर बेचने वाले दो दुकानदार पकड़े

Tue, 09 Jul 2019 07:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Two shopkeepers arrested for selling fake detergent powder in Baddi himachal

कानपुर की घरेलू उत्पादों का निर्माण करने वाली प्रसिद्ध घड़ी डिटर्जेंट कंपनी ने बद्दी के दो दुकानदारों को रंगे हाथों पकड़ा है। इन दुकानदारों के पास से घड़ी डिटर्जेंट पाउडर के नकली पैकेट मिले हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घड़ी डिटर्जेंट कंपनी के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि उनकी कंपनी का नकली सामान बद्दी में उनके नाम से बिक रहा है। उसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने इस नकली माल बेचने वालों का पता लगाया।
विज्ञापन


गहनता से छानबीन करने पर पता चला कि वर्धमान स्थित कुमरी किराना स्टोर व विशाल मेगा मार्ट के निकट शर्मा किराना स्टोर में पहुंचा कंपनी का माल नकली है। लेकिन रैपर उनकी कंपनी का ही लगा हुआ है। कंपनी के होलसेलर का कहना था उन्होंने इन दोनों दुकानों को कभी माल दिया ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों से पूछताछ की गई तो पता चला कि उनको यह माल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बद्दी के मकान नंबर 312 में रहने वाला सुरेंद्र गर्ग निवासी कैथल हरियाणा सप्लाई करता है। हालांकि उन्हें इस माल के नकली होने की जानकारी नहीं है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

कंपनी के अधिकारियों ने अंजान ग्राहक बनकर दोनों दुकानों से घड़ी डिटर्जेंट पाउडर खरीदा तो कुमरी किराना स्टोर से 12 किलो व शर्मा किराना स्टोर से भी कई किलो माल मिला। यह माल कंपनी ने जब्त करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है।

इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को साथ लेकर कैथल निवासी सुरेंद्र गर्ग के घर पर छापा मारा जहां से आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। सुरेंद्र गर्ग अपने घर से बद्दी में लंबे समय से कॉस्मेटिक, शैंपू व अन्य घरेलू सामान की सप्लाई छोटे दुकानदारों को डोर टू डोर करता है।

एएसपी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घड़ी डिटर्जेंट कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नकली माल बेचने वाले सुरेंद्र गर्ग की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि वह यह माल खुद बनाता है या उसे कहीं और से लेकर फुटकर विक्रेताओं को बेचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed