फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two person arrested with 450 tin of galbanum in nalagarh

450 टीन बिरोजे के साथ दो लोग गिरफ्तार, 15 दिसंबर तक रिमांड

Tue, 12 Dec 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Tue, 12 Dec 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
two person arrested with 450 tin of galbanum in nalagarh

उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र के रामशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से लाए जा रहे बिरोजे के 450 टीनों सहित ट्रक के मालिक एवं चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 15 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने बिरोजे सहित ट्रक को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामशहर थाना प्रभारी अजीत कुमार की अगुवाई वाली एक टीम रामशहर-गंभरपुल मार्ग पर मध्यरात्रि में गश्त कर रही थी तो रात 2:10 बजे जब यह टीम जालीपुल के पास पहुंची तो वहां उन्हें एक ट्रक एचपी 69 ए 2391 आता दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे संदेह के आधार पर रोका तो तलाशी में यह बिरोजा बरामद हुआ। ट्रक चालक से पूछताछ करने पर वह इसके कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने इस मामले में शक्ति राम पुत्र हरिचंद गांव कुलाह स्वारघाट बिलासपुर और एक अन्य सवार धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है। 

पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला

two person arrested with 450 tin of galbanum in nalagarh

एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने फारेस्ट एक्ट की धारा 41 व 42 सहित भादसं 379 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां से उनका पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। 
 
रामशहर के एसएचओ अजीत कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले भी बिरोजे से भरा एक ट्रक पुलिस ने पकड़ा था। वह भी इसी व्यक्ति शक्ति राम का है। उस समय भी पुलिस ने 350 टीन बिरोजे के पकड़े हैं और वह वाहन आज भी पुलिस थाना रामशहर में खड़ा है। इस बार यह आरोपी शक्ति राम मंडी की ओर से अवैध रूप से यह बिरोजे के टीन ला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed