{"_id":"5e3ae2518ebc3ee60c087073","slug":"two-more-cases-of-viewing-obscene-content-and-posting-on-internet-reported-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर अश्लील सामग्री देखने और परोसने के दो और मामले पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इंटरनेट पर अश्लील सामग्री देखने और परोसने के दो और मामले पकड़े
Wed, 05 Feb 2020 09:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Feb 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में इंटरनेट पर अश्लील सामग्री देखने और परोसने वालों पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जोगिंद्रनगर के बाद अब एनसीआरबी की टीम ने मंडी के बल्ह थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने और पोर्न साइट्स से वीडियो डाउनलोड करके उसे फैलाने के दो मामले पकड़े हैं। महिला और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध की रोकथाम टीम (एनसीआरबी) के निर्देशों पर मंडी जिले के बल्ह पुलिस थाने में आईटी अधिनियम के तहत दोनों मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपी बल्ह और सरकाघाट के बताए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में एक युवक ने खुद पर ही अश्लील हरकत का वीडियो बनाया और पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो को किसी अन्य व्यक्ति ने डाउनलोड किया और इसे सोशल मीडिया में फैला दिया। इसकी सीडी बनाकर एनसीआरबी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ शेयर की है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जबकि, दूसरे मामले में पति-पत्नी ने अपने ही आंतरिक संबंधों की वीडियो बनाई और किसी ने उनकी वीडियो अश्लील साइटस और सोशल मीडिया में फैला दी। उधर, दोनों मामलों की जांच इंस्पेक्टर राजेश कुमार एसएचओ पीएस बल्ह कर रहे हैं। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि एनसीआरबी आपत्तिजनक साइट्स देखने और वहां से वीडियो डाउनलोड करने और उसे फैलाने वालों पर नजर रख रही है। सदर थाने में दोनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं। गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन