{"_id":"6a051ea82dce2a742043f503c08363bd","slug":"two-more-accused-arrested-in-deepak-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की घेराबंदी, पकड़े गए दो हत्यारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने की घेराबंदी, पकड़े गए दो हत्यारे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 26 Mar 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की पुलिस ने पांवटा के युवक दीपक शर्मा की हत्या के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर, दूसरी 12 बोर के तमंचे तथा 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी सोनू उर्फ भूरा बेहद खुंखार बदमाश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
नौ मार्च के इस हत्याकांड को पुलिस ने तकरीबन पूरा सुलझा लिया है। पुलिस का कहना है कि नौ मार्च को पांवटा से इंडिको कार बुकिंग कर कुछ लोग रुड़की ले गए।
लूट के इरादे से रास्ते में इन्होंने कार मालिक एवं चालक दीपक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने दीपक का शव सड़क पर फेंक दिया था जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
ऐसे पकड़े गए आरोपी
उत्तराखंड के कोतवाली सिविल लाईन रुड़की एसपी सदानंद दाते ने बताया कि एसएसपी देहाद अजय सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया था।
22 मार्च को मुखबीर से गुप्त सूचना मिली कि हत्याकांड के संदिग्ध आरोपी को आलमपुर नहर के समीप देखा गया है।
पुलिस मौके पर पहुंची और इनकी घेराबंदी की। इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया जबकि दो पकड़े गए।
हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों के नाम सोनू उर्फ भूरा पुत्र योगराज निवासी सोरम थाना शाहपुर मुजफ्फर नगर और अंकित पुत्र कली राम निवासी पलड़ी थाना शाहपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।