एटीएम से 15 हजार ले उड़े शातिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। टुटू में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के की-पैड में माचिस की तिल्ली फंसाकर शातिरों ने उसे हैंग कर शिक्षिका को पंद्रह हजार की चपत लगा दी। दो आरोपियों के के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो चुके हैं।
पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। राजधानी में साल के भीतर इस तरह की यह तीसरी वारदात है।
सायरी घाट स्कूल में तैनात टीचर रीता देवी ने बताया वीरवार सुबह वह टुटू स्थित पीएनबी के एटीएम में रुपए निकालने गईं।
कार्ड स्वैप करने के बाद पिन डाला तो अचानक स्क्रीन रेड हो गई। इसी दौरान वहां खड़े व्यक्ति ने कहा कि मैडम एटीएम खराब है। इसके बाद वह वहां से चली गई।
कुछ ही मिनटों में उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि अकाउंट से पंद्रह हजार रुपए निकाले गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि शातिर 8:10 पर एटीएम में टेंपरिंग कर रहे थे। इनकी उम्र करीब 40 से 45 साल है।
कैसे देते हैं साजिश को अंजाम
इस दौरान पीछे खड़ा व्यक्ति पिन नोट कर लेता है। आके जाते ही तीली निकालकर पिन का उपयोग कर रुपए निकाल लिए जाते हैं।
बटन में ऑल पिन फंसाते हैं शातिर
पुलिस के मुताबिक धोखे से एटीएम से रुपये निकालने की घटनाओं में मशीन से छेड़छाड़ की जाती है। ज्यादातर मशीनों के बटन खराब किए जाते हैं। बटन पर ऑल पिन फंसाकर उसे जाम कर देते हैं।
उपयोग के दौरान ग्राहक प्रक्रिया पूरी कर देते हैं लेकिन एक बटन नहीं दबने के कारण पैसे बाहर नहीं आते।
आपके जाते ही बदमाश उस पिन को निकालकर बटन दबाकर प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं। लेनदेन पूरा न होने पर तुरंत बैंक को जानकारी दें।
हड़बड़ाहट में न रहें
एटीएम का उपयोग करने वाले अधिकतर लोग जल्दी में दिखाई देते हैं।
रकम निकालने के बाद उनका ध्यान रसीद प्राप्त करने और नोट गिनने में ज्यादा होता है।
इस चक्कर में वे कैंसल बटन दबाने या सुरक्षित तरीके से रुपये निकालने पर ध्यान नहीं देते।
मशीन के उपयोग के लिए एटीएम रूम के अंदर जाने से बाहर आने तक हड़बड़ाहट में न रहें।