{"_id":"5ab1277d4f1c1bac758b6684","slug":"two-kg-hashish-recovered-from-a-woman-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो किलो गांजा, 43 हजार नकदी के साथ महिला काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किलो गांजा, 43 हजार नकदी के साथ महिला काबू
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में नशे का अवैध कारोबार कर रही एक महिला को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। महिला लंबे समय से ढारे में अवैध रूप से नशे का कारोबार चलाती थी। ओल्ड बस स्टेंड के समीप डाउन डेल में पुलिस ने सूचना के आधार पर एक ढारे में छापेमारी की।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान पुलिस ने ढारे से करीब 2 किलो गांजा बरामद किया। इसके साथ तलाशी के दौरान 43 हजार की नकदी भी बरामद की गई। सदर पुलिस टीम एसएचओ रविंद्र कुमार की अगुवाई में ओल्ड बस स्टैंड और कृष्णानगर की तरफ रुटीन गश्त पर थी। इ
विज्ञापन
सी दौरान डाउन डेल में एक ढारे में नशे का कारोबार चलने की सूचना मिली। टीम कार्रवाई के लिए डाउन डेल पहुंची और ढारे में छापेमारी कर तलाशी शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान ढारे में रहने वाली महिला मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान ढारे से दो किलो गांजा और 43 हजार की नकदी बरामद हुई। मंगलवार को पूछताछ के लिए महिला का 4 दिन का रिमांड लिया गया। पूछताछ में पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी की महिला कहां से नशे का सामान लाती थी और किसे बेचती थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज का मामले की छानबीन शुरू कर दी है।