{"_id":"570fcc234f1c1bca374a6b06","slug":"two-dead-body-found-in-a-car-at-nangal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क के पास खड़ी कार में मिले हरियाणा के दो युवकों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्क के पास खड़ी कार में मिले हरियाणा के दो युवकों के शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल
Updated Fri, 15 Apr 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
कार से शव बरामद होने के बाद जांच करती स्थानीय पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर शिवालिक एवेन्यू में स्थित कैप्टन अमोल कालिया पार्क के पास एक गाड़ी में से दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार यह शव चंडीगढ़ नंबर (सीएच 01-2093) की इंडेवर गाड़ी से मिले हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुरिंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि हरियाणा निवासी ये दोनों युवक गुरचरण सिंह व रमेश कुमार पीर निगाह से माथा टेक कर वापस जा रहे थे। लोगों ने युवकों के परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही मृतक युवकों के परिजन भी नंगल को रवाना हो गए।
विज्ञापन
पीर निगाह से कैसे यह गाड़ी चला कर यहां तक पहुंचे और यहां पहुंचते क्या हुआ कि इनकी मौत हो गई, यह सब जांच का विषय है। पुलिस के मुताबिक शवों के पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन