फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two bus accidents in Himachal

हिमाचल में दो बसें पलटी, 28 लोग घायल

Sun, 04 May 2014 05:13 PM IST
Updated Sun, 04 May 2014 05:13 PM IST
विज्ञापन
Two bus accidents in Himachal
ऊना के बंगाणा के साथ लगते जसाणा में सुबह करीब पौने 11 बजे एक प्राइवेट बस ढांक में गिर गई। हादसे में 10 लोग जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार श्रद्घालुओं से भरी यह बस ज्वालाजी से बाबा बालकनाथ जा रही थी। इसमें करीब 40 लोग सवार थे। पुलिस का कहना है कि बस चालक ओवरस्पीड में था जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर ढांक से जा गिरी।

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मंडी में भी बस हादसा, 18 लोग घायल

Two bus accidents in Himachal

वहीं, जिला मंडी में भी रविवार सुबह एक प्राइवेट बस सड़क से पलट गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सुंदरनगर के स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

घायलों में दस की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब पौने दस बजे सुंदरनगर के कनेड़ के पास हुआ। पुलिस के अनुसार यह प्राइवेट बस सुंदरनगर से मेहरामसी के लिए जा रही थी। बस में करीब 20 से 25 लोग सवार थे।
जैसे ही बस कनेड़ के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्‍थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को स्‍थानीय अस्पताल पहुंचाया। जांच में सामने आ रहा है कि बस का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों का जायजा ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed