फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two arrested with Two kg 225 grams cannabis in kullu himachal

भुंतर में इतने किलो चरस समेत दो गिरफ्तार, बजौरा में हेरोइन पकड़ी

Sat, 02 Feb 2019 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Feb 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
two arrested with Two kg 225 grams cannabis in kullu himachal

पुलिस थाना भुंतर के तहत आने वाले बजौरा में पुलिस ने दो किलो 225 ग्राम चरस सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने वॉल्वो बस में छापामारी कर नशे की खेप को जिला से बाहर ले जाने से पहले ही पकड़ लिया।

विज्ञापन


आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भुंतर पुलिस की टीम भुंतर-मंडी मार्ग पर बजौरा के पास नाके पर थी।
विज्ञापन


इस दौरान एक वॉल्वो बस को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर ही दो युवक घबरा गए। इसके बाद जब उनकी तलाशी ली गई तो उनसे दो किलो 225 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों की पहचान मेघ सिंह निवासी थलौट और तलबे राम निवासी थलौट, जिला मंडी के तौर पर हुई है। एसएचओ भुंतर मोहन रावत ने कहा कि दोनों युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। रावत ने कहा कि भुंतर पुलिस का नशे का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

बजौरा में 27 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा युवक       

two arrested with Two kg 225 grams cannabis in kullu himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

साथ ही पता लगाया जा रहा है कि चरस की खेप उन्होंने कहां से लाई और इसे कहां पर बेचा जाना था। उधर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भुंतर पुलिस की टीम ने नशे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस की मुहिम कारगर साबित हो रही है। मामला दर्जकर छानबीन चल रही है।  जिला थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने बजौरा में एक युवक को 27 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल तिलक राज के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बजौरा चेक पोस्ट पर तलाशी के लिए एक युवक को रोका। इस दौरान उसकी तलाशी ली और उससे नशा पकड़ा गया।

आरोपी की पहचान फोजल निवासी महिंद्र सिंह (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। एसएचओ भुंतर मोहन रावत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन चल रही है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed