फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two arrested with three leopards skin in kangra himachal

कांगड़ा: तेंदुए की तीन खालें बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 17 Feb 2021 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Feb 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
two arrested with three leopards skin in kangra himachal
तीन तेंदुए की खालें बरामद। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना देहरा के तहत पुलिस ने कुंदलीहार में मंगलवार रात नाके के दौरान दो युवकों से तीन तेंदुए की खालें बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत दस लाख से अधिक है। दोनों आरोपियों की उम्र 29 और 34 साल है और जिले के ही मझीन क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने अभी तक आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात पुलिस ने कुंदलीहार में ज्वालामुखी की ओर जाने वाली सड़क पर नाका लगाया हुआ था। देर रात पुलिस ने देहरा की ओर आते बाइक सवार को रोकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखते ही बाइक सवार दो युवक वापस ज्वालामुखी की ओर भाग निकले। पुलिस ने इनका पीछा किया और थोड़ी देर बाद दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब बाइक की तलाशी ली तो उसमें तीन तेंदुए की खालें बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि खालों पर गोली के निशान भी पाए गए हैं। डीएसपी अंकित शर्मा ने कहा कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed