फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two arrested in attempt to murder case at paonta sahib

कार से कुचलने के मामले में दो गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार

Tue, 15 May 2018 03:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 15 May 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in attempt to murder case at paonta sahib

कार से कुचलने के प्रयास में किए गए जानलेवा हमले के 3 आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मामले में अभी पुलिस ने दो आरोपियों को ही हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


उधर, पीड़ित परिवार का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी सिरमौर रोहित मालपानी से भी मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गैंगस्टर की तरह दहशत फैलाने वाले फरार हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने व कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों कुछ आरोपियों ने कार से कुचलने के प्रयास में कुछ लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। इसमें से अभी एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांवटा के मतरालियों निवासी गुरचरण सिंह, हरप्रीत कौर, सुखविंद्र कौर, निर्मल सिंह, परमजीत कौर, कुलविंद्र कौर, अली हसन व चरण सिंह समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर की तरह दहशत फैला रहे हैं। 

निरंतर हमलों से लाोगाों में दहशत

Two arrested in attempt to murder case at paonta sahib

निरंतर हमलों व मारपीट से महिलाओं, बच्चों समेत परिजनों में भी दहशत बढ़ती जा रही है। हमले में घायल युवकों सलिंद्र व लखविंद्र के पिता व मां गुरचरण सिंह व हरप्रीत कौर ने कहा कि 12 मई को वाहिद अली, कल्लू सैनी, दिलबाग, इस्लाम, तोहिद व विक्की के खिलाफ मारपीट की शिकायत करवाई गई थी।

इनमें से एक आरोपी ने तो तमंचा तान दिया था। लेकिन, फिर भी पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे आरोपियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं।

गुरचरण सिंह ने कहा कि घर के आसपास दर्जनों लोग मंडरा रहे हैं। इसके चलते निर्मल  सिंह (44) की तबीयत बिगड़ गई। अटैक पडने पर पांवटा सिविल अस्पताल हालत पहुंचाया गया। परिजनों ने एसपी सिरमौर से इस मामले की समय रहते उचित जांच का आग्रह किया है।

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि मामले में 2 आरोपी कल्लू सैनी व वाहिद अली को गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed