कुल्लू में महिला सैलानी को गोली से उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कुल्लू के मणिकर्ण के पास कुछ अज्ञात लोगों ने एक महिला को गोली मार दी। बाद में आरोपियों ने महिला के शव को सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार यह महिला पंजाब की है। फिलहाल इसकी पूरी शिनाख्त नहीं हो पाई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि सुबह के समय गोली मारकर इसे यहां फेंक दिया गया।
लोगों ने दी हत्या की सूचना
जानकारी के अनुसार महिला का शव छनीखोल गांव के पास से बरामद किया गया है। यह गांव सड़क के साथ ही सटा हुआ है। सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ लोग यहां से गुजरे।
इसी दौरान इनकी नजर महिला पर पड़ गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। फिलहाल किसी ने इस शव को फेंकते हुए नही देखा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
महिला की कनपटी पर चलाई गोली
पुलिस के अनुसार गोली महिला की कनपटी पर चलाई गई है। यानि काफी नजदीक से कातिल ने यह गोली चलाई। पुलिस को मौके से दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं।
इनकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसकी पहचान के लिए पंजाब हरियाणा के पुलिस थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हत्या काफी सोची समझी साजिश के तहत की गई है। तभी हत्यारों ने तड़के सुबह इसे यहां फेंका दिया है।