{"_id":"56f0e5d64f1c1b3335f14d24","slug":"truck-driver-trapped-between-two-truck-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों के बीच फंस गया चालक, दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ट्रकों के बीच फंस गया चालक, दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
चालक ट्रकों के बीच में फंस गया। उसकी चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सिरमौर में पुलिस चौकी नौहराधार के अंतर्गत नौहरा बाजार में ट्रक से सरकारी अनाज उतारने के दौरान एक ट्रक चालक की हादसे में मौत हो गई। ट्रक चालक दीपक कुमार 25 वर्ष निवासी कालका हरियाणा आपस में जुड़े दो ट्रकों के बीच से डिपो का राशन उतार रहा था। इस बीच वह ट्रकों के बीच में फंस गया। उसकी चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बाद में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे पर धारा 279, 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एचआर68ए-2812 तथा एक अन्य ट्रक संख्या एचपी71-5005 नौहरा बाजार में रविवार शाम 7 बजे के करीब कालका हरियाणा से डिपो के लिए सरकारी राशन ले कर आए थे।
विज्ञापन
इस बीच सामान उतारने के लिए ट्रकों को टोचन किया गया। तभी एक ट्रक का चालक दीपक कुमार दूसरे ट्रक के स्टार्ट नहीं होने पर उसे देखने नीचे उतरा कि अचानक ट्रक आगे की ओर खिसक गया। दीपक दोनों ट्रकों के बीच में फंस कर बुरी तरह पिस गया। बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
नौहरा पुलिस चौकी के आईओ जय प्रकाश ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। जबकि हादसे पर मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।