{"_id":"fb66d0e7be98b1251d038c6ac7a6137a","slug":"traumatic-incident-youth-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा! दुकान में जिंदा जल गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक हादसा! दुकान में जिंदा जल गया युवक
बयूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 22 Apr 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल के तहत रक्कड़ (मोली) में एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। उसकी दुकान में आग लगी जिससे शटर बंद हो गया और वह अंदर जिंदा जल गया।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबक विनोद कुमार (35) पुत्र अमर दास निवासी रक्कड़ दुकान में चिकन-अंडे फ्राई करके बेचता था। सोमवार रात को दुकान में बिजली चली गई।
ऐसे में वह दीया जलाकर काम करने लगा। पास ही स्टोव चल रहा था। अचानक दीये के पास रखे सामान में आग भड़क गई। इससे स्टोव फट गया और आग पूरी दुकान में आग फैल गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आग से दुकान का शटर भी बंद हो गया और विनोद को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। वह आग से बुरी तरह झुलस गया।
मिली जानकारी के मुताबिक स्टोव के धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। युवक को दुकान से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
एएसपी मोहित चावला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। विनोद कुमार शादीशुदा था।