फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tragic! three died in accident in kinnaur

गाड़ी समेत नदी में बहा युवक, तीन की मौत

Thu, 08 May 2014 07:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रिकांगपिओ(किन्नौर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, रिकांगपिओ(किन्नौर) Updated Thu, 08 May 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
Tragic! three died in accident in kinnaur

जनजातीय जिला किन्नौर के एनएच पांच पर पुर्वनी झूला के पास एक गाड़ी सतलुज नदी में जा गिरी है। हादसे के वक्त गाड़ी में चार लोग सवार थे। तीन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


महिला ने घटना स्थल पर दम तोड़ा जबकि ड्राइवर की अस्पताल में सांसें थम गईं। मंगेश (21) का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। एक को गंभीर हालत में रिकांगपिओ से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गुजरात के रहने वाले थे टूरिस्ट

Tragic! three died in accident in kinnaur

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक जायलो गाड़ी एचआर 55क्यू 1293 सैलानियों को लेकर नाको से रिकांगपिओ की ओर आ रही थी। इसी दौरान गाड़ी पुर्वनी झूला के पास सतलुज नदी में जा गिरी।

इस हादसे में जीगना देवी (28)की मौत हो गई है। उनके पति लिबाचिया धबल को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर कर दिया गया है। ये अहमदाबाद गुजरात के रहने वाले है।

गाड़ी और उसमें सवार मंगेश का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

मौके पर पहुंचे डीसी

Tragic! three died in accident in kinnaur

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर अजय बोद्ध ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि गाड़ी और युवक मंगेश्‍ा का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

इधर, डीसी किन्नौर डीडी शर्मा भी हादसे की खबर सुनने ही मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कहा प्रभावितों को हर संभव मदद की जाएगी। वही उन्होंने घायलों के निशुल्क उपचार के भी निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed