फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists fired in the air in Hatu temple shimla, two were detained

शिमला: हाटू मंदिर में सैलानियों ने की हवाई फायरिंग, दो को हिरासत में लिया

Thu, 14 Oct 2021 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Oct 2021 10:35 PM IST
सार

  हाटू मंदिर कमेटी की शिकायत पर पुलिस ने दो सैलानियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक निजी स्कूल का संचालक और दूसरा स्कूल का सिक्योरिटी इंचार्ज बताया जा रहा है। इनसे एक पिस्तौल, एक बंदूक और 12 गोलियां बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन
Tourists fired in the air in Hatu temple shimla, two were detained
हाटू मंदिर में सैलानियों ने की हवाई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नारकंडा स्थित हाटू मंदिर में हरियाणा के सैलानियों ने हवाई फायरिंग की और पुजारी को धमकाया। वारदात दुर्गाष्टमी के दिन की है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मंदिर कमेटी की शिकायत पर पुलिस ने दो सैलानियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक निजी स्कूल का संचालक और दूसरा स्कूल का सिक्योरिटी इंचार्ज बताया जा रहा है। इनसे एक पिस्तौल, एक बंदूक और 12 गोलियां बरामद की गई हैं। हाटू माता मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर और भंडारी हेतराम राजटा ने बताया कि बुधवार को दुर्गा अष्टमी के दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे।

विज्ञापन


दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे मंदिर के पुजारी शौचालय गए तो वहां पर्यटकों ने हवाई फायर कर दी। पुजारी ने जब ऐसा करने से रोका तो पर्यटकों ने पुजारी को गले और कंधे से पकड़ लिया और खाई में धकेलने की धमकी देने लगे। पुजारी किसी तरह जान बचा कर मंदिर के भीतर पहुंचा और मंदिर समिति के सदस्यों को जानकारी दी। समिति के सदस्य मंदिर से बाहर आए और पुलिस को शिकायत दी।  सैलानी भाग न सके इसके लिए सड़क पर समिति सदस्यों ने अपनी गाड़ियां आड़ी तिरछी लगा दीं। मंदिर प्रबंधन समिति के भंडारी हेतराम राजटा ने बताया कि दो गाड़ियों में हरियाणा के आठ सैलानी मंदिर पहुंचे थे। दो शराब के नशे में थे।
विज्ञापन


टूरिस्टों ने तीन हवाई फायर किए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से भी इन टूरिस्टों ने दुर्व्यवहार किया। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि आरोपी अभिषेक कुमार निवासी गांव आसलवास मरहठा, तहसील एवं जिला भिवानी हरियाणा और कुलदीप सिंह गांव गोठला तहसील लोहारू जिला भिवानी को हिरासत में लिया है। इनके पास से लाइसेंसी हथियार बरामद किए हैं। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाई में फेंकने की दी धमकी : शर्मा
मंदिर के पुजारी ललित शर्मा ने बताया कि पूजा के बाद शौचालय जाने पर टूरिस्टों को हवाई फायर करते देखा तो उन्हें ऐसा करने से रोका। दो टूरिस्टों ने मुझे पकड़ लिया और खाई में फेंकने की धमकी देने लगे। वह 15 साल से मंदिर में पुजारी हैं। पहली बार ऐसी घटना हुई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


प्रदेश में प्रवेश के समय हो जांच : ठाकुर
मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पिस्तौल और बंदूकों के साथ 
सैलानियों का प्रदेश में आना चिंताजनक है। प्रदेश की सीमाओं पर प्रवेश के समय पर्यटकों और उनके वाहनों की जांच होनी चाहिए। हिमाचल शांति प्रिय पर्यटन स्थल है। हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। हर साल जेठ माह के पहले रविवार (जेठा इतवार) को मंदिर में माता का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों लोग जुटते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed