फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourist murdered his wife in Kufri shimla himachal

शिमला: कुफरी घूमने आए सैलानी ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Fri, 15 Oct 2021 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Oct 2021 09:06 PM IST
सार

पुलिस ने पीजीआई जाकर महिला की मौत से पहले बयान दर्ज किए। महिला ने बताया कि 26 सितंबर की शाम को उसके पति ने कार में उसके सिर पर प्रहार किया और बाद में दिखाया कि कार का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद 12 अक्तूबर को महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Tourist murdered his wife in Kufri shimla himachal
सैलानी ने पत्नी को उतारा मौत के घाट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित पर्यटन स्थल कुफरी में पति की मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने अब पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला का सत्रह दिन से चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल में उपचार चल रहा था। 12 अक्तूबर को महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सोफिया (29) तहसील बटाला जिला गुरुदासपुर पंजाब निवासी के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक 25 सितंबर को सोफिया अपने पति अरविंद और तीन साल के बेटे के साथ शिमला घूमने आई थी।

विज्ञापन


इस दौरान वह कुफरी के कोटी के एक निजी होटल में ठहरे। 26 सितंबर की शाम को दोनों घूमने के लिए चायल रोड पर निकल गए। यहां महिला के साथ अरविंद ने मारपीट की। शुरुआती पूछताछ में अरविंद ने पुलिस को बताया था कि उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वाहन सड़क से 25 मीटर नीचे लुढ़का था। इसकी पत्नी लहूलुहान हालत में थी। सिर पर चोट लगी थी। इसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और अगले दिन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इस बीच जुन्गा चौकी टीम मामले की जांच में जुटी थी। 
विज्ञापन


मौत से पहले बयान दे गई पुलिस 
घटना के बाद महिला बयान देने की हालत में नहीं थी। आठ अक्तूबर को शिमला पुलिस ने पीजीआई जाकर महिला की मौत से पहले बयान दर्ज किए। महिला ने बताया कि 26 सितंबर की शाम को उसके पति ने कार में उसके सिर पर प्रहार किया और बाद में दिखाया कि कार का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद 12 अक्तूबर को महिला की मौत हो गई। डीएसपी सिटी मंगतराम की अगुवाई में एएसआई मोहिंद्र सिंह और कांस्टेबल विकास आरोपी को पकड़ने के लिए पंचकूला, सोनीपत, चंडीगढ़ और पानीपत गए थे। शुक्रवार देर शाम आरोपी को पंचकूला से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अरविंद कुमार मलिक (34) जींद सिटी, हरियाणा निवासी के तौर पर हुई। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी, सोफिया के साथ छह साल से पंचकूला में रह रहा था। एसपी डॉ. मोनिका भटुंगरू ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। ढली थाना पुलिस ने मामले की तफ्तीश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की दो पत्नियां, हत्या के कारणों को खंगाल रही है पुलिस 
 पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी अरविंद मलिक ने दो महिलाओं से शादी की थी। पुलिस की अभी तक की जांच में यह सामने आया है। इसकी दोनों पत्नियों को भी जानकारी थी। इसमें एक पत्नी जींद और दूसरी पंचकूला में रह रही थी। आरोपी हफ्ते के पांच दिन पंचकूला और दो दिन जींद में दूसरी पत्नी के साथ रहता था। सोफिया 17 दिन तक पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही। लेकिन मौत को मात नहीं दे पाई। पूछताछ में पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी ने पत्नी की हत्या की साजिश पहले से ही रची थी या फिर अचानक सबकुछ हुआ। हादसे के बाद महिला की सांसें चल रही थीं। दम तोड़ने से पहले उसने पुलिस को सब सच बता दिया। अब पुलिस की पड़ताल में यह सच्चाई सामने आएगी कि पत्नी की हत्या की साजिश आरोपी ने कहां बनाई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed