{"_id":"5fe4af458ebc3e3b623ad7fa","slug":"tourist-did-fuss-inside-atal-tunnel-by-stopping-vehicle-seven-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल टनल के भीतर गाड़ी रोककर मचाया हुड़दंग, सात पर्यटक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अटल टनल के भीतर गाड़ी रोककर मचाया हुड़दंग, सात पर्यटक गिरफ्तार
Thu, 24 Dec 2020 08:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Dec 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
अटल टनल में सैलानियों का हुड़दंग।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में स्थित देश की जिस अटल टनल रोहतांग के भीतर चालकों को एक तय सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने तक की अनुमति नहीं है, उसी टनल के भीतर गुरुवार को कुछ सैलानियों ने जमकर हुड़दंग मचाया। टनल के भीतर गाडि़यां रोककर नाचने-गाने और सीटी बजाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इनकी पहचान कर सात पर्यटकों को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि सातों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। अन्य गाडि़यों में जो पर्यटक ऐसी हरकत कर रहे थे, उनसे भी पूछताछ की जा रही है। दरअसल, गुरुवार दोपहर बाद पर्यटक वाहनों से बाहर निकलकर टनल के भीतर जमकर मस्ती करते रहे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
मामले पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय ने नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद पुलिस ने इनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। सामरिक लिहाज से दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी अटल टनल रोहतांग में ट्रैफिक के कड़े नियम बनाए गए हैं। ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए टनल के दोनों पोर्टल पर आरआरबी थर्ड बटालियन के जवान तैनात हैं। इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद टनल के भीतर किस तरह ट्रैफिक जाम हुआ, वाहनों से उतरकर सैलानियों ने हुड़दंग क्यों मचाया यह बड़ा सवाल है। टनल में तैनात बटालियन के कार्यकारी इंचार्ज सुरेश शर्मा ने कहा कि दोपहर दो बजे के बाद सैलानियों को टनल होकर लाहौल की तरफ जाने पर पाबंदी है। इसलिए टनल में प्रवेश हुए वाहनों को वापस किया जा रहा था।
विज्ञापन