{"_id":"061f6f939fae0f22bcecf1f4c57e2569","slug":"tourist-beat-bus-driver-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी आगे करने को कहा तो बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी आगे करने को कहा तो बेरहमी से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Sep 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंथाघाटी में रात करीब सवा आठ बजे कसुम्पटी से पंथाघाटी की तरफ आ रही निजी बस चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। बस चालक ललित पुरी का कहना है कि पंथाघाटी में पुलिस गुमटी के पास दिल्ली नंबर की रैनो डस्टर गाड़ी खड़ी थी।
विज्ञापन
गाड़ी से उतरकर एक व्यक्ति गुमटी की तरफ खुले में पेशाब कर रहा था। चालक ने बस मोड़ने के लिए पर्यटकों को गाड़ी आगे करने का अनुरोध किया। इस पर गाड़ी से पांच- छह लोग उतरे और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
चालक का आरोप है कि उक्त लोगों ने पहले बस की चाबी निकाली, बंपर तोड़ा और खिड़की का शीशा तोड़ कर बस की चाबी भी साथ ले गए। चालक को बुरी तरह पीटा। उसके शरीर पर चोट के निशान पड़ गए।
विज्ञापन
चालक को पिटता देख स्थानीय लोग ने बीच बचाव किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वायरलेस पर गाड़ी के नंबर की जानकारी सभी थानों में दे दी। परवाणू बैरियर पर गाड़ी को पकड़ लिया गया। सभी को गिरफ्तार कर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
सख्त कार्रवाई करे पुलिस : राणा
निजी बस चालक तथा परिचालक संघ शिमला के उपप्रधान विकास राणा ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ कर सराहनीय काम किया है।