{"_id":"83898f027705f43dfefaaea221a1b623","slug":"tippar-accident-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर खाई में लुढ़का एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिप्पर खाई में लुढ़का एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिलस के औट थाना के तहत ज्वालापुर मार्ग पर मंगलवार शाम को देवथान के पास एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
दुर्घटना में टिप्पर चालक की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को ज्वालापुर मार्ग पर देवथान के समीप एक टिप्पर अनियंत्रित होकर सौ फीट गहरी खाई में गिर गया।
इसमें चालक जौरी गांव निवासी दुर्गा सिंह की मौके पर मौत हो गई। हादसे में कोटाधार निवासी परिचालक हेम राज ऊर्फ कालू और रैंस निवासी जेसीबी ऑपरेटर भीमसेन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी नगवाईं लाया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची गई। तहसीलदार औट हीरा चंद और हलका पटवारी दीनानाथ ने हादसे की पुष्टि की है। टिप्पर लोक निर्माण विभाग का था।
विज्ञापन
देवथान के पास पुली का काम चला था। औट थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में टिप्पर चालक की मौत हुई है। दो लोग घायल हैं।