फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Thugs Gang busted in cheating the name of getting jobs and loans

नौकरी लगवाने और कर्ज दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 07 Nov 2020 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Nov 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Thugs Gang busted in cheating the name of getting jobs and loans
सांकेतिक तस्वीर

सरकारी नौकरी लगवाने और बैंक से कर्ज दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का माजरा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में हरियाणा के नारायणगढ़ क्षेत्र के पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक यह शातिर सिरमौर के लोगों से नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कुल 2 लाख और बैंक कर्ज दिलवाने के लिए 3.65 लाख रुपये ठग चुके थे।

विज्ञापन


जिला सिरमौर के तहत मिश्रवाला पंचायत के ग्राम कायरदा निवासी शिकायतकर्ता कमल कुमार (35) पुत्र ओम प्रकाश की शिकायत पर मामला माजरा थाना में दर्ज हुआ है। आरोप है कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलर व आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से अपनी नजदीकियां बताकर गिरोह के सदस्य बड़ी चतुराई से काम कर रहे थे। खुद को हरियाणा के बड़े नेता व हिमाचल में बड़े नेताओं तक संपर्क  होने की बात बताकर बैंक से लोन दिलवाने तथा सरकारी नौकरी में लगवाने का झांसा दिया जाता था।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों को लाखों रुपये चूना लगा दिया जाता। पुलिस ने शिकायतकर्ता के माध्यम से पूरी जानकारी लेने व लोगों को जोड़ने के बहाने आरोपियों को बुलाया गया। इसके बाद हरियाणा के नारायणगढ़ से आए अनिल कुमार, सरवन पाल, महेंद्र पाल, नरेश कुमार व निर्मल सिंह को माजरा थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। माजरा थाना के मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह की टीम मामले की जांच में जुट गई है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed