{"_id":"5a93fa634f1c1bb0098b51ff","slug":"three-years-old-girl-raped-at-haripur-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि फिर हुई शर्मसार, साढ़े तीन साल की बच्ची से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवभूमि फिर हुई शर्मसार, साढ़े तीन साल की बच्ची से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिपुर (कांगड़ा)
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई है। साढ़े तीन साल की बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। कांगड़ा जिला के हरिपुर क्षेत्र में 25 साल के युवक ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची के रिश्ते में है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा लिया है। साथ ही आरोपी का भी मेडिकल करवाया गया है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल सोमवार को खुद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बता दें कि बीते रविवार रात को आरोपी ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया और फरार हो गया। सूचना मिलते ही आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई। एसपी संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन