{"_id":"6aeca6fc9593b6333a0a7de5","slug":"gsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111258-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। हाथरस निवासी अर्जुन ने बताया भाई मनीष कुमार ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बाॅय है। 3 नवंबर को मनीष बाइक से डिलीवरी पहुंचाने जा रहा था। रास्ते में पीछे से आए तेज रफ्तार कार चालक ने मनीष की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी कार ने मनीष के साथ काम करने वाले बैनामी की बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए । घटना के बाद आरोपी चालक मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ट्रक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला मौत
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर बीटा-1 निवासी राजवती देवी (65) बुधवार सुबह किसी काम से सेक्टर बीटा-2 जा रहीं थी। रास्ते में तेज रफ्तार चालक ने लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाते हुए राजवती को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन राजवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनाेद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा ही है।