{"_id":"5dc95db58ebc3e5b191b9b12","slug":"three-more-accused-arrested-for-cruelty-with-old-woman-police-deployed-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध महिला से क्रूरता मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, गांव में पुलिस का पहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वृद्ध महिला से क्रूरता मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, गांव में पुलिस का पहरा
Mon, 11 Nov 2019 06:40 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Nov 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्ध महिला से क्रूरता मामले में दबाव बढ़ता देख पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने सोमवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें जसवंत सिंह, संतोष कुमारी और बीना देवी शामिल हैं। तीनों पर कई धाराएं लगाई गई हैं। इन सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़िता के गांव में भी पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
रविवार को गिरफ्तार किए चार आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में अब तक 24 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। आरोपियों में 15 पुरुष जबकि 9 महिलाएं शामिल हैं। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस की गश्त जारी है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन