फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three managers and one fourth class employee suspended at mandi

दफ्तर में शराब पीना पड़ा महंगा, बैंक के तीन प्रबंधक और चतुर्थ श्रेणी कर्मी सस्पेंड

Fri, 25 May 2018 08:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी) Updated Fri, 25 May 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
three managers and one fourth class employee suspended at mandi

दफ्तर में शराब पीने के आरोप में सहकारी बैंक के तीन प्रबंधक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। वीरवार को चारों के हेडक्वार्टर बदलते हुए ड्यूटी से रिलीव कर दिया है। बैंक प्रबंधन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


चारों पर आरोप है कि 17 मई को सुंदरनगर स्थित जिला प्रबंधक कार्यालय में देर शाम बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी ने कार्यालय में शराब पी रहे अधिकारियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की फोटो खींचकर आला अधिकारियों को भेज दी।
विज्ञापन


इसके बाद सहकारी बैंक प्रबंधन ने जिला प्रबंधक मंडी को 19 मई को मामले की जांच सौंपी। जांच में पाया गया है कि फोटो में चारों आरोपी कार्यालय में बैठकर शराब पी रहे हैं। इसकी रिपोर्ट बैंक मुख्यालय में प्राप्त होने के बाद उन्हें सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कहां बदला हेडक्वार्टर 

three managers and one fourth class employee suspended at mandi

आरोपी जिला प्रबंधक कार्यालय सुंदरनगर में बतौर प्रबंधक तैनात देशराज शर्मा को जिला कार्यालय नारकंडा, सहकारी बैंक की चतरोखड़ी शाखा के प्रबंधक प्रेम सिंह ठाकुर को जिला प्रबंधक कार्यालय नाहन हेडक्वार्टर में तैनाती दी गई है। दोनों वीरवार को कार्यालय में मौजूद थे।

उन्हें सस्पेंशन ऑर्डर थमाए गए। वरिष्ठ प्रबंधक फतेह सिंह पठानिया को जिला प्रबंधक कार्यालय चंबा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र कुमार को जिला प्रबंधक कार्यालय बिलासपुर हेडक्वार्टर तय किया गया है। फतेह सिंह और जितेंद्र मेडिकल लीव पर चले गए हैं। इनके सस्पेंशन आर्डर डाक से घर भेज दिए गए हैं।

जांच में दोषी पाए गए चारों : जिला प्रबंधक 
सुंदरनगर में तैनात जिला प्रबंधक आरएस ठाकुर ने कहा कि एक वरिष्ठ प्रबंधक, दो प्रबंधकों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कार्यालय में शराब पीने के मामले की जांच में दोषी पाया गया है। प्रारंभिक कार्रवाई में सभी को सस्पेंड कर उनका हेडक्वार्टर बदल दिया है। चारों के खिलाफ आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed