{"_id":"5ead84068ebc3e903a577f4b","slug":"three-hunters-arrested-meat-and-guns-seized-in-the-forest-amid-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के बीच जंगल में मांस के साथ तीन शिकारी गिरफ्तार, बंदूकें भी जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कर्फ्यू के बीच जंगल में मांस के साथ तीन शिकारी गिरफ्तार, बंदूकें भी जब्त
Sat, 02 May 2020 08:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल में लॉकडाउन-कर्फ्यू के बीच वन विभाग की टीम ने वाइल्ड लाइफ चंडी रेंज में तीन शिकारियों को वन प्राणी के मांस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बंदूकें और कारतूस भी जब्त किए हैं। आरोपियों में एक सेवानिवृत पुलिस कर्मी, लोनिवि कर्मचारी समेत एक युवक शामिल हैं। इसमें दो बाप-बेटा हैं। सभी आरोपी सुन्नी क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वन विभाग की टीम ने जिस क्षेत्र में कार्रवाई की, वह शिमला और सोलन जिले की सीमा से सटा जंगल है।
विज्ञापन
वन विभाग के मुताबिक शुक्रवार को वाइल्ड लाइफ रेंज चंडी बीट गार्ड पंकज सेन गश्त पर थे। शाम करीब साढ़े छह बजे उन्होंने हरसंग भज्जी बीट में गोली चलने की आवाज सुनी। फॉरेस्ट गार्ड ने बीओ को सूचना दी। शिकारियों को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम चनांवग क्षेत्र में नाकेबंदी की और उनके आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े 12 बजे जंगल से शिकारियों का नीचे की तरफ निकलना शुरू हुआ। टीम ने तीन शिकारियों को दाडवा कोट नाला के पास पकड़ा। इसके पास वन जीव का मांस और टांगे बरामद कीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कर्फ्यू का उल्लंघन करने, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एक्ट समेत आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इधर, डीएसीपी सिटी दिनेश शर्मा ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
देहरादून स्थित डब्लयूएलआई में होगी शिनाख्त
वन विभाग की टीम के मुताबिक वन जीव की खाल निकालने के कारण वन जीव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मांस का वजन करीब दो से तीन किलो के बीच है। मांस के सैंपल लेकर इसकी पहचान करने के लिए देहरादून स्थित वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।