{"_id":"60ae7ca4e23a1c28e4481604","slug":"three-foreigners-escaped-from-kandwal-naka-without-registration-caught-in-jasoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडवाल नाके से बिना पंजीकरण भागे तीन विदेशी सैलानी, जसूर में पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कंडवाल नाके से बिना पंजीकरण भागे तीन विदेशी सैलानी, जसूर में पकड़े
Wed, 26 May 2021 10:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 May 2021 10:21 PM IST
सार
थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि उन्हें जसूर पर लगे नाके से फोन से जानकारी दी गई कि तीन विदेशी पर्यटक मोटरसाइकिल पर कंडवाल में लगे नाके से भाग निकले हैं। जिनको जसूर पर लगे नाके पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
नाके से बिना पंजीकरण भागे तीन विदेशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर के कंडवाल नाके से तीन विदेशी पर्यटक बिना पंजीकरण करवाए भाग निकले। कंडवाल पुलिस ने जसूर में लगे नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी। जसूर में लगाए नाके पर पुलिस ने तीनों विदेशियों को रोक लिया। जसूर पुलिस की ओर से जब पूछताछ की गई तो पाया गया कि तीनों विदेशी मैक्लोडगंज जा रहे हैं।
विज्ञापन
उनमें से एक विदेशी ने अपनी गलती मानते हुए ई-पास दिखाया। जसूर पुलिस ने तीनों विदेशियों को पंजीकरण करवाने के लिए वापस कंडवाल नाके पर भेज दिया। थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि उन्हें जसूर पर लगे नाके से फोन से जानकारी दी गई कि तीन विदेशी मोटरसाइकिल पर कंडवाल में लगे नाके से भाग निकले हैं। जिनको जसूर पर लगे नाके पर रोक दिया गया। बाद में उन्हें पंजीकरण कराने पर जाने दिया गया।
विज्ञापन