फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three drug smugglers arrested by police

हिमाचल में हेरोइन तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 21 Oct 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 21 Oct 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
three drug smugglers arrested by police

ट्राइसिटी व हिमाचल में हेरोइन सप्लाई करने वाले नाइजीरियन समेत तीन लोगों को स्पेशल टास्क फोर्स ने स्कार्पियो कार समेत काबू किया है। आरोपियों में एक हिमाचली भी शामिल है। आरोपियों से डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जो कि उन्होंने चंडीगढ़ व मोहाली में अपने पक्के ग्राहकों को सप्लाई करनी थी। वहीं, आरोपी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से पढ़े लिखे हैं।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नोनसो इफेडयोरा (55) निवासी नाइजीरिया हाल निवासी दिल्ली, मुकेश कुमार उर्फ बॉबी (42) निवासी मुक्तसर साहिब हाल निवासी शाहीमाजरा, पुष्पिंदर सिंह उर्फ निवासी गांव बाड़ी थाना टैरस जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश हाल निवासी सेक्टर-40 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपियों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत फेज-चार स्थित एसटीएफ के थाने में केस दर्ज किया है। एसटीएफ का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

ऐसे एसटीएफ ने आरोपी दबोचे

three drug smugglers arrested by police

जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी काले रंग की स्कार्पियों डीएल तीन सी एवाई 9214 में लांडरां में हेरोइन सप्लाई करने आ रहे हैं। एसटीएफ की टीम तुरंत मौके मौके पर पहुंच गई। टीम की अगुवाई मलकीत सिंह कर रहे थे।  जब इनकी तलाशी ली गई तो उनसे एसटीएफ की हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

बिजनेस वीजा पर आया बन गया नशा तस्कर 
मुख्य आरोपी ने बताया कि वह नाइजीरिया का रहने वाला है। वह 2017 में बिजनेस वीजा पर भारत पर आया था। जोकि दिल्ली व  कास्मेटिक सामान बेचने का काम करता था। साल 2018 में उसका वीजा खत्म हो गया था। जो कि पैसे के लालच में पड़ गया। साथ ही इसी कारोबार में लग गया था। 

पिता की मौत के  बाद बन गया तस्कर 
आरोपी मुकेश उर्फ बॉबी ने बताया कि वह मुक्तसर जिले का रहने वाला है। हाल ही में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए की है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह तीन साल से हेरोइन पीने व बेचने का काम करते हैं। उसके खिलाफ पहले भी केस दर्ज है। जो कि दिल्ली से हेरोइन सप्लाई करने का काम करता था। 
 
बीएससी कर रखी है, चुन ली गलत राह 
पुष्पिंदर सिंह उर्फ रवि हिमाचल का रहने वाला है। उसका सेक्टर-68 में एक फ्लैट है। जोकि अपने फ्लैट की बजाए इन दिनों सेक्टर-40 चंडीगढ़ में रह रहा था। उसने बीएससी की हुई थी। जोकि दो साल पहले हेरोइन पीने लग गया था। साथ ही वह अपने दोस्त मुकेश के साथ मिलकर उक्त कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed