फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Theft in laxminarayan temple tattapani mandi himachal pradesh

लक्ष्मीनारायण मंदिर में चोरी, सोने की नथ और तीन दानपात्र में रखी नकदी गायब

Fri, 07 Aug 2020 12:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Aug 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Theft in laxminarayan temple tattapani mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

उपमंडल के धार्मिक पर्यटन स्थल तत्तापानी में चोरी का मामला सामने आया है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने माता की मूर्ति से सोने की नथ सहित तीन दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। मंदिर कमेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पिछले डेढ़ साल से मंदिर में पूजा कर रहे कैप्टन एमसी शर्मा प्रतिदिन की तरह वीरवार सुबह चार बजे पूजा करने मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर में लकड़ी के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर देखा तो मंदिर के रखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। माता की सोने की नथ भी गायब पाई गई।
विज्ञापन


हनुमान की मूर्ति, शिवलिंग और माता के मंदिर के पास रखे गए तीनों दानपात्र में टूटे हुए थे। उन्होंने मंदिर कमेटी को सूचना दी। इसके बाद तत्तापानी पुलिस चौकी में सूचना दी गई। एएसआई के नेतृत्व में पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दानपात्रों में पांच-छह हजार का चढ़ावा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed