फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Theft Attempt at Himachal Gramin Bank, Message to PM Modi.

चोरों ने मोदी पर निकाली भड़ास, लिखा-नोटबंदी गलत, अंजाम बुरा होगा'

Tue, 29 Nov 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंज (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंज (कांगड़ा) Updated Tue, 29 Nov 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
Theft Attempt at Himachal Gramin Bank, Message to PM Modi.
बैंक के भीतर चोरों ने काफी सामान व दरवाजे तोड़ डाले - फोटो : ‍अमर उजाला

हिमाचल ग्रामीण बैंक में बीती रात चोरी की कोशिश की गई है। चोर खिड़की तोड़कर बैंक के भीतर घुसे और रॉड से लॉकरों को तोड़ने का प्रयास किया। कामयाब न होने पर चोर बैंक के हाजिरी रजिस्टर पर लिख गए - ‘हमीरपुर वाले किसी को नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन


मोदी ने नोटबंदी कर गलत काम किया है। अंजाम अब बुरा होगा। यह तो शुभारंभ है।’ घटना रविवार रात की है। चोर खिड़की तोड़ कर बैंक में दाखिल हुए थे। वे पूरी तैयारी से आए थे। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वह बैंक का मजबूत लॉकर नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन


अपने मकसद में नाकाम होने के बाद चोरों ने अपना सारा गुस्सा मोदी की नोटबंदी पर निकाला। हाजिरी रजिस्टर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में और भी आपत्तिजनक बातें लिखीं। जाहिर है, नोटबंदी के फैसले से चोरों और भ्रष्ट लोगों में किस कदर नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में लगे कैमरों की चोरों को थी पूरी जानकारी

Theft Attempt at Himachal Gramin Bank, Message to PM Modi.
रॉड से बैंक का लॉकर तोड़ने की कोशिश की गई। - फोटो : अमर उजाला

बैंक प्रबंधक एसएस ठाकुर ने बताया कि जिस ढंग से चोरों ने सीसीटीवी फुटेज की रेंज मुख्य हाल व ऑफिस रूम में न आकर चोरी को अंजाम देने की कोशिश की है, उससे लगता है कि ये स्थानीय हैं। बैंक में लगे कैमरों की चोरों को पूरी जानकारी थी।

चोरों ने सीसीटीवी रेंज से बाहर बैंक में तोड़फोड़ की है। दोनों लॉकरों को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन हेंडलों के सिवा किसी भी लॉकर को तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एसआई सुरजीत सिंह को मौके पर भेजा गया था।

उन्होंने मौके से कुछेक सुबूत जुटाए हैं। लॉकर तोड़ने के लिए इस्तेमाल की गई रॉड को कब्जे में ले लिया है। हाजिरी रजिस्टर पर लिखे नोट की जांच भी कराई जा रही है। ये हैंडराइटिंग ही कोई सुराग देगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 457, 380, 511 के तहत मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed