फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Theft Accused Jumped into Gorge at Rampur, Died.

पुलिस के सामने ही ढांक से कूद गया चोरी का आरोपी, मौत

Wed, 26 Apr 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Wed, 26 Apr 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
Theft Accused Jumped into Gorge at Rampur, Died.

एनएच पांच पर सफेद ढांक से कूद कर चोरी के आरोपी ने जान दे दी। मामला शिमला के रामपुर का है। मृतक की पहचान किन्नौर जिले के भावानगर उपमंडल के सुंगरा पंचायत के थानंग गांव के धर्म सिंह, पुत्र जीत राम के रुप में की गई है।

विज्ञापन


मामले में तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ रामपुर थाने में लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुंगरा पंचायत के थानंग गांव के धर्म सिंह के खिलाफ इसी गांव की ही एक महिला मुगी देवी ने सोने के जेवर चोरी करने का मामला दर्ज करवाया था और भावागनर पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही थी।
विज्ञापन


धर्म सिंह रामपुर के भद्राश में अपनी मासी के घर पर रहता था। जब मुगी देवी पुलिस को लेकर भद्राश पहुंची तो धर्म सिंह ने उसके जेवर चोरी करने की बात कबूली और कहा कि उसने यह जेवर रामपुर के ज्वेलर को बेचे हैं। इसके बाद जब वे रामपुर के पुराने बस अड्डे पहुंचे तो धर्म सिंह मौके से फरार हो गया और इंदिरा मार्केट के साथ सफेद ढांक से कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर पुलिस ने भावानगर थाने के तीन पुलिस कर्मियों हेड कांस्टेबल मदन, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल प्रेम कुमार के खिलाफ  लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है। रामपुर पुलिस थाने के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि भावानगर के तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed