फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The villagers attacked the Police team during raid in charas case

चरस पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल का फोड़ दिया सिर, दस टांके लगे

Wed, 03 Jul 2019 10:31 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jul 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
The villagers attacked the Police team during raid in charas case

गुप्त सूचना के आधार पर चरस पकड़ने चुराह उपमंडल के देहग्रां पहुंची पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया। मंगलवार को हुई इस घटना में एक पुलिस कर्मी को चोटें आई हैं। घायल पुलिस कर्मी को सिविल अस्पताल तीसा में प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी के भी खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि देहग्रां से कोई व्यक्ति चरस तस्करी की फिराक में है। सूचना मिलते ही तीन-चार सदस्यों की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने सादे कपड़े में निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान अचानक ग्रामीणों की टोली पुलिस टीम पर बरस पड़ी। ग्रामीणों के हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नशे के खिलाफ चंबा पुलिस ने अभियान छेड़ा है। इस अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलताएं भी हाथ लगी हैं। अकसर चुराह क्षेत्र से ज्यादा चरस तस्करी के मामले सामने आते हैं।


लेकिन मंगलवार को नशे की धरपकड़ के लिए गई टीम पर ग्रामीण टूट पड़े। एएसपी चंबा रमन शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के हमले से एक पुलिस कर्मी को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed