फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The patient committed suicide by jumping from the fourth floor of the hospital

अस्पताल की चौथी मंजिल से कूद कर मरीज ने की आत्महत्या

Tue, 31 Jul 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 31 Jul 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
The patient committed suicide by jumping from the fourth floor of the hospital

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की चौथी मंजिल की खिड़की से सोमवार रात एक मरीज ने कूदकर जान दे दी। दमे की बीमारी से पीडि़त मरीज पांच दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसका इलाज मेडिकल वार्ड में बेड नंबर 24 में चल रहा था।

विज्ञापन


 पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार कुल्लू के कराड़सू के राउगी निवासी रामचंद (55) को 26 जुलाई को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। 
विज्ञापन


मरीज को सांस लेने में दिक्कत थी और पसीना भी ज्यादा आता था। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे तक मेडिकल वार्ड के मरीज और तीमारदार सो गए। रात करीब साढ़े 11 बजे बेड नंबर 24 में दाखिल रामचंद साथ लगती खिड़की पर चढ़े और कूद गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचते ही उठ गए मरीज और तीमारदार

The patient committed suicide by jumping from the fourth floor of the hospital

इस घटनाक्रम को बेड नंबर 24 के सामने लेटे बेड नंबर 27 के मरीज दीपचंद शर्मा ने देखा। वाक्या इतनी जल्दी हुआ कि शोर मचाने के अलावा वह कुछ नहीं कर पाया। शोर मचते ही मरीज और तीमारदार उठ गए।

रामचंद के साथ उसकी बहू व बेटी थी। रामचंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रामचंद ने खिड़की से कूदकर अपनी जान क्यों दी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मरीज ईमानदार था।

अस्पताल में दूसरे मरीजों के साथ कम बात करता था। घटना के बाद मेडिकल वार्ड के अन्य मरीज सदमे में हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस मल्होत्रा का कहना है कि कई बार लंबी बीमारी होने के कारण मरीज तनाव में ऐसा कदम उठा लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed