फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The death of the young man in the ditch pick in Theog

ठियोग में पिकअप खाई में गिरने से युवक की मौत

Tue, 05 Aug 2014 10:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला(ठियोग)
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला(ठियोग) Updated Tue, 05 Aug 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man in the ditch pick in Theog

शिमला जिला के उपमंडल ठियोग के साथ लगते देवी मोड़ के पास पिकअप के खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई। गाड़ी में सवार दूसरा युवक घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ, जब ये दोनों करसोग से शिमला की ओर जा रहे थे। देवी मोड़ के पास पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होने के कारण गाड़ी करीब सात सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में चालक सुरेंद्र कुमार (19) पुत्र नेत्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार 17 साल का गोविंद पुत्र नथूराम गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवक करसोग के रहने वाले

The death of the young man in the ditch pick in Theog

यह दोनों युवक करसोग गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रतन सिंह ने बताया कि सुबह करीब चार बजे ठियोग के देवी मोड़ के पास पिकअप करसोग से वाया ठियोग होकर शिमला जा रही थी।

दादा दादी का रो रोकर बुरा हाल

काल का ग्रास बने सुरेंद्र के पिता को जैसे की हादसे की खबर मिली तो वह तुरंत ठियोग को रवाना हो गए। उनकी आखिरी उम्मीद अस्पताल में सुरेंद्र के शव को देख चकनाचूर हो गई।

सुरेंद्र के पिता पेशे से किसान हैं। करसोग बाजार में ही सुरेंद्र के ताया की दुकान भी है। जिस गाड़ी में वह हादसे का शिकार हुआ वह भी उसके ताया की ही बताई जा रही है। अपने घर में बड़ा होने के कारण सुरेंद्र ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। पिता नेत्र सिंह के दो पुत्र है। दूसरा बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। दादा जंगलू राम तथा दादी मणी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed