{"_id":"8a50940a9e8b1e5f2f828c2af1cda68c","slug":"tempo-crush-3-years-old-baby-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टैंपो ने रौंदा तीन साल का मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार टैंपो ने रौंदा तीन साल का मासूम, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना के गगरेट में टैंपो की चपेट में आने से एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान शिवम पुत्र अमरजीत निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को एक टैंपो खाद की बोरियां लेकर जा रहा था कि इसी दौरान गगरेट मार्ग पर अचानक तीन वर्षीय शिवम टैंपो की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
बच्चे को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टैंपो चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक शिवम के पिता अमरजीत की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि टैंपो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।