{"_id":"58ca91f14f1c1b250832b1e1","slug":"tehsildar-and-patwari-caught-with-bribe-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोर तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार, 2000 लेते रंगे हाथ पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वतखोर तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार, 2000 लेते रंगे हाथ पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर/राजा का तालाब (कांगड़ा)
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल के तहत पटवार सर्किल डक में वीरवार को विजिलेंस टीम ने नायब तहसीलदार नूरपुर और पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता अश्विनी कुमार निवासी डक ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उनकी बहन की डक में संपत्ति है।
विज्ञापन
जीजा की मौत हो चुकी है। बहन विरासत इंतकाल अपने नाम करवाना चाहती थी। इसकी एवज में नायब तहसीलदार व पटवारी 2000 रुपये की मांग कर रहे थे। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और इंस्पेक्टर चमन लाल व विनोद कुमार ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार से 1500 व पटवारी से 500 रुपये बरामद किए गए हैं। विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो धर्मशाला के एएसपी रमन शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को शुक्रवार को धर्मशाला कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन