फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Technomac Scam CID seeks passport details of company owner

टेक्नोमैक के मालिक पर शिकंजा, सीआईडी ने मांगा पासपोर्ट का ब्योरा

Wed, 01 Aug 2018 01:11 PM IST
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 01 Aug 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Technomac Scam CID seeks passport details of company owner

करीब साढ़े चार हजार करोड़ के टेक्नोमैक घोटाले की जांच कर रही सीआईडी ने कंपनी के मालिक राकेश शर्मा पर शिकंजा कस दिया है। जांच एजेंसी ने विदेश मंत्रालय से उसके पासपोर्ट के इस्तेमाल की जानकारी मांगी है। इसमें 2012 से लेकर अब तक कितनी बार उसने भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल किया और आखिरी बार किस देश में गया, यह जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी आने के बाद सीआईडी शर्मा को भारत लाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की मदद लेने की कवायद शुरू करेगी। 2014 से टेक्नोमैक घोटाले की जांच कर रही सीआईडी ने पिछले एक साल में कंपनी के निदेशक विनय कुमार, डीजीएम विवेक लाल और एजीएम विवेक गुप्ता और हाल में डीजीएम स्टोर्स राज कुमार सैनी की गिरफ्तारी की है। इन सबसे से हुई पूछताछ के बाद जांच टीम के हाथ राकेश शर्मा तक पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन

Technomac Scam CID seeks passport details of company owner

विभिन्न बैंकों को फर्जी दस्तावेज सौंपकर हजारों करोड़ का लोन लेने के संबंध में पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर अब सीआईडी ने राकेश पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी ने विदेश मंत्रालय से पासपोर्ट का ब्योरा मांगा है। जांच एजेंसी ने यह कवायद तब शुरू की है जब उसे यह जानकारी मिली है कि वह अब भी भारत से जारी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा है।

पुख्ता सूत्रों का कहना है कि र्सीआईडी सिर्फ यह जानना चाह रही है कि वह जालसाजी करने के बाद कहां कहां गया ताकि वहां किए गए निवेश की जानकारी हासिल कर सके। साथ ही यह भी जानना चाहती है कि वर्तमान में वह कहां है। उसके ठिकाने की पक्की जानकारी मिलने के बाद उसके पासपोर्ट को निलंबित करने और भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed