फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   taradevi illigal tree cuttung case, first case registred

तारा देवी अवैध कटान मामले में पहली गिरफ्तारी

Mon, 01 Dec 2014 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,शिमला Updated Mon, 01 Dec 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
taradevi illigal tree cuttung case, first case registred

तारादेवी मंदिर के पास वन कटान वाली भूमि का खुद को केयरटेकर बताने वाले प्रवीण कुमार निवासी भूमति (अर्की) जिला सोलन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रवीण कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, फारेस्ट एक्ट सहित कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


प्रवीण बालूगंज पुलिस के रिमांड पर है। इस पर तारादेवी के पास 477 पेड़ कटान का आरोप है। प्रवीण ने वन विभाग की जांच टीम के सामने स्वीकार किया है कि इस पेड़ कटान के पीछे उसका हाथ है। विभाग ने उसके बयान लिए हैं और उसके बाद हस्ताक्षर भी।
विज्ञापन


जांच टीम को उसने बताया कि वह अर्की का रहने वाला है। उसने खुद को इस जमीन का केयरटेकर बताया है। उधर, जमीन मालिक के बेटे फतेह सिंह ने कहा कि वह प्रवीण को जानते तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कभी उससे नहीं मिले, ऐसे में वह कैसे उनकी जमीन का केयरटेकर हो सकता है? बालूगंज पुलिस को वन विभाग ने भी शिकायत की थी। शिकायत पर जांच करते हुए प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन नेगी ने बताया है कि प्रवीण से जांच चल रही है।


वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान को जारी रखते हुए रविवार को कटे पेड़ों का एक और लॉग बरामद किया है। तारा देवी के पास करीब 35 बीघा निजी भूमि पर 477 पेड़ काटे गए हैं। शुक्रवार दोपहर बाद से लेकर चलाए जा रहे इस सर्च ऑपरेशन में टीम ने अब तक 29 देवदार के बड़े पेड़ों के राउंड लॉग बरामद किए है।वन विभाग टैरेटरी के वन मंडल अधिकारी रमन कुमार ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed