फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tantric raped a woman by pretending to cure psychiatry, accused absconding

मनोरोग ठीक करने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Wed, 15 Jul 2020 05:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jul 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Tantric raped a woman by pretending to cure psychiatry, accused absconding
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के मंडी जिले के बल्ह उपमंडल में मनोरोग ठीक करने का झांसा देकर एक तांत्रिक पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि तांत्रिक उसे नशीला पानी पिलाकर बेसुध कर गलत कार्य को अंजाम देता था। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर तांत्रिक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तांत्रिक फरार चल रहा है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता का कहना है कि महिला की शादी एक वर्ष पहले हुई है। वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है। परिजन उसे इलाज के लिए तांत्रिक लोहारी राम पुत्र उत्तम गांव ढूडा ठाणा तहसील बल्ह के पास ले गए। तांत्रिक ने स्थानीय देवता की मर्जी का हवाला देते हुए महिला को दो माह तक अपने घर में रहने के लिए कहा। परिजनों की मंजूरी के बाद महिला उसके घर रहने चली गई। आरोप है कि दस जुलाई को पहले दिन की सुबह ही तांत्रिक ने नशीले पानी को मंत्रित बताकर महिला को पीने को कहा।
विज्ञापन


पानी के पीते ही महिला बेसुध हो गई और आरोपी तांत्रिक ने उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद भी ऐसा करता रहा। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर पति के पास पहुंची और सारी बात बताई। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed