बहू की खुदकुशी और बेटे की गिरफ्तारी से परेशान पिता ने उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू की खुदकुशी और बेटे की गिरफ्तारी से परेशान पिता ने खौफनाक कदम उठा लिया। मामला मंडी जिले का है। बल्ह के ट्रोह पंचायत के पीपली गांव में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीपली गांव निवासी परमा राम (52) पुत्र छम्मू राम सुबह घरवालों को रोजाना की तरह बताकर गया कि वह पास में ही नाले की तरफ जा रहा है और आकर चाय पीऊंगा। सात बजे तक परमा राम घर नहीं पहुंचा। सवा सात बजे के
लगभग नाले की तरफ आए स्थानीय निवासी संजय कुमार ने पुलिस को फोन किया कि किसी व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर फंदा लगा लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान परमा राम के रूप में हुई।
बहू ने घर में ही फंदा लगाकर कर ली थी खुदकुशी
परमा राम की बहू निशा देवी ने भी 23 जुलाई को घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। निशा देवी की मां ने उसके पति ठाकर दास पुत्र परमा राम गांव पिपली ट्रोह के खिलाफ शिकायत की थी कि वह आए दिन निशा से मारपीट करता रहता था और बेवजह उसके चरित्र पर शक करता था। जिससे तंग आकर निशा ने फंदा लगा लिया।
पुलिस ने निशा देवी के पति ठाकर दास के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था, जोकि अब न्यायिक हिरासत में हैं। बताया जा रहा है कि बहू की मौत और बेटे की गिरफ्तारी से परमाराम मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार
सुबह परमाराम ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि ट्रोह पीपली गांव में परमा राम ने फंदा लगा कर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।