{"_id":"e7b0f73b8ac5d5767812326e506905b2","slug":"suicide-case-at-kangra-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के आदी युवक ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के आदी युवक ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, योल (कांगड़ा)
Updated Mon, 27 Apr 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिले के छाबनी क्षेत्र के वार्ड नंबर एक स्लेट गोदाम गांव में 32 वर्षीय युवक संजय कुमार ने रविवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक इलाके में ही मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को घर में किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद युवक को पुलिस चौकी योल लाया गया था। यहां से युवक को शाम को छोड़ दिया था। युवक ने घर आकर रात का खाना खाने के बाद कमरे में फंदा लगाया है। मौत का पता सुबह ही चल पाया, जब घरवालों ने कमरा खोला। संजय कुमार अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी छोड़ गया है।
विज्ञापन
युवक नशे का भी आदी था और काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक ने फंदा क्यों लगाया, इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। जिला पुलिस प्रवक्ता डा. शिव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। फंदा क्यों लगाया, इसको लेकर जानकारी एकत्रित की जा रही है।