फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide case at igmc shimla.

तनाव में था एमबीबीएस छात्र, उठाया खौफनाक कदम

Tue, 14 Apr 2015 08:51 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
suicide case at igmc shimla.

आईजीएमसी कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। छात्र अपने कमरे में मृत पाया गया है। छात्र की पहचान संजीव भाटिया निवासी कोटखाई राम बाजार के तौर पर हुई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि छात्र काफी समय से पढ़ाई के कारण तनाव में था। अभी तक माना जा रहा है कि इसी तनाव में छात्र की जान चली गई। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संजय भाटिया कुछ दिन पहले ही कोटखाई से शिमला आया था। वह आईजीएमसी में वर्ष 2003 बैच का छात्र है। लेकिन लंबे समय से पैथोलॉजी की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पा रहा था। संजय यहां आईजीएमसी के हॉस्टल में ठहरा था। मंगलवार को जब संजय के भाई मनोज उनसे मिलने के लिए हॉस्टल में पहुंचे तो देखा वह अचेत अवस्था में कमरे में पड़ा था। कमरे में टीवी और हीटर ऑन था। इसके बाद फौरन उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

suicide case at igmc shimla.

पोस्टमार्टम संबंधित प्रक्रिया को भी पूरा किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मौत के सही कारणों का पता इसके बाद ही चल पाएगा। परिजनों से हुई बातचीत से पता चला है कि पढ़ाई के कारण संजय काफी तनाव में थे। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी हैड क्वार्टर रामलाल बंसल भी मौके पर पहुंचे। हॉस्टल के कमरे से जांच संबंधित तथ्यों को कब्जे में ले लिया है।

एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि एमबीबीएस छात्र की आईजीएमसी हॉस्टल के कमरे में मौत हुई है। मामले की छानबीन कर रहे हैं। आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने बताया कि संजय भाटिया एमबीबीएस छात्र था। पोस्टमार्टम संबंधित प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed