{"_id":"39824b34117e2b333a8349db2f171d22","slug":"suicide-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव में आकर महिला ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तनाव में आकर महिला ने निगला जहर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 17 Sep 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला के उपमंडल के तहत पंतहेड़ कस्बे में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। करीब चार साल पहले उक्त महिला की शादी जिला कांगड़ा के गांव बह ढोंटा में हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला के कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले ही विवाहिता ससुराल से अपने मायके पंतेहड़ आई हुई थी। सोमवार देर शाम उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई।
विज्ञापन
उसे गंभीरावस्था में परिजनों ने अंब अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंब थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने अनुसार महिला के पिता स्वर्ण सिंह एवं उसके पति ने पूछताछ में बताया कि महिला दिमागी तौर पर बीमार थी।
उसका इलाज जालंधर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।