क्लास से निकालने पर छात्रों ने फाड़ डाले महिला टीचर के कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबके सामने क्लास से बाहर निकालने पर छात्रों ने बदला निकालने के लिए महिला टीचर के कपड़े फाड़ दिए। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा का है। यहां खुंडियां के एक स्कूल के कुछेक शरारती छात्रों ने इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया।
इन छात्रों ने अपने ही स्कूल की महिला टीचर के घर पर जाकर गालीगलौज और बदतमीजी की। यही नहीं छत पर सुखाने के लिए डाले गए कपड़ों को उठा कर ले गए और थोड़ी दूरी पर उन्हें फाड़ दिया। इसके बाद वे भाग गए।
वीरवार सुबह महिला टीचर ने अपने पति के साथ पुलिस में घटना की शिकायत कर दी। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए शरारती छात्रों की पहचान करके अभिभावकों सहित पुलिस थाना खुंडियां बुलाया।
शराब पीकर पहुंचे टीचर के घर, फाड़े कपड़े
पहले तो छात्र घटना से इंकार करते रहे लेकिन पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर छात्रों ने अपना अपराध कबूल करके माफी मांग ली। बाद में लेक्चरर दंपति ने भी छात्रों को माफ कर दिया है।
जानकारी के अनुसार महिला टीचर ने एक लड़के को दो दिन पहले क्लास से निकाल दिया था। उसे पढ़ाई न करने पर डांट लगती रहती थी। छात्र ने अपने दोस्तों के साथ महिला टीचर को सबक सिखाने के लिए पहले शराब पी और महिला टीचर के घर पहुंच गए।
जांच अधिकारी विजय कुमार और राजेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसा मामला पुलिस में आया। शिकायतकर्ता ने छात्रों को माफ कर दिया जिस कारण आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।