फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   statue of deity stolen from shirgul mandir at chaupal shimla

शिरगुल मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति सहित सोने और चांदी के छत्र चोरी

Mon, 22 Jan 2018 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौपाल(रोहड़ू)
अमर उजाला ब्यूरो, चौपाल(रोहड़ू) Updated Mon, 22 Jan 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
statue of deity stolen from shirgul mandir at chaupal shimla

चौपाल तहसील के लखावटी गांव में शिरगुल देवता के मंदिर में चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। वारदात को अंजाम देने वाले अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लखावटी गांव में शिरगुल देवता के मंदिर में रोजाना सुबह और शाम पूजा होती है। हर बार की तरह शनिवार शाम को भी आरती करने के बाद पुजारी सीता राम शर्मा ने मंदिर बंद कर दिया था। सुबह जब वह पूजा के लिए मंदिर आए तो मंदिर का दरवाजा खुला हुआ देखा। 
विज्ञापन


मंदिर में रखी देवता की दो मूर्तियां गायब है। जिसमें से एक मूर्ति अष्टधातु और एक मूर्ति तांबे से बनी थी। इसके अतिरिक्त मंदिर से कई सोने और चांदी के बने छत्र भी गायब थे। पुजारी ने तुरंत इसकी सूचना गांव में दी। ग्रामीणों ने मंदिर में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को इन पर है शक

statue of deity stolen from shirgul mandir at chaupal shimla

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू की। गांव में कुछ समय से नेपाली मजदूर रह रहे थे। जिसमें से कई मजदूर भी गायब है। पुलिस का शक नेपाली मजदूरों की ओर भी है। गांव में रह रहे सभी मजदूरों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि चोरों ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर में सीसीटीवी नहीं थे जिस कारण आसानी से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। 

मंदिर से देवता की दो मूर्तियां गायब है। जिसमें से एक अष्टधातु से बनी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हर जगह नाकाबंदी की गई है। शीघ्र ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed