तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पर काम रहे मजदूरों को रौंद डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट-मुबारिकपुर मार्ग पर एक निजी दूरसंचार कंपनी की केबल बिछाने के कार्य में लगे दो मजदूरों को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बुरी तरह से रौंद डाला। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी मजदूरों को रौंद कर सड़क से नीचे उतर कर एक खेत में जा घुसी।
मृतक की पहचान पवन सिंह (26) पुत्र बद्री नाथ निवासी गलीहोत तहसील एवं जिला उधमपुर जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। गगरेट पुलिस ने गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गगरेट-मुबारिकपुर रोड पर इन दिनों एक निजी दूरसंचार कंपनी की केबल बिछाने का काम चला हुआ है। इस कार्य में जम्मू-कश्मीर के सैकड़ों मजदूर लगे हुए हैं।
चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार बुधवार को गगरेट-मुबारिकपुर रोड पर स्वां नदी के समीप मजदूर सड़क किनारे नाली खोदने के कार्य में व्यस्त थे कि गगरेट की ओर से एक तेज रफ्तार टाटा सफारी गाड़ी सड़क पर काम कर रहे दो मजदूरों को रौंदते हुए सीधे सड़क किनारे एक खेत में घुस गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक अन्य मजदूर को भी आंशिक चोटें आई हैं।
दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस से फर्स्ट रेफरल यूनिट गगरेट लाया गया, यहां पर चिकित्सकों ने मजदूर पवन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं मजदूर रछपाल सिंह को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।