फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   son attacked his mother with a knife in hamirpur himachal

कलयुगी बेटे ने मां को किया लहूलुहान, चाकू और दराटी से किया हमला

Thu, 30 Nov 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अवाहदेवी (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अवाहदेवी (हमीरपुर) Updated Thu, 30 Nov 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
son attacked his mother with a knife in hamirpur himachal
मां की हत्या के प्रयास में एक बेटे पर पुलिस चौकी अवाहदेवी में मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्राम पंचायत दरब्यार के हिम्मर गांव में कलयुगी बेटे ने जानलेवा हमला करते हुए मां को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन



 

घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया। जहां घायल महिला के सिर पर 50 टांके लगे हैं। आरोपी की पहचान मनोज कुमार (25) पुत्र स्वर्गीय विजय कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी युवक ने मंगलवार रात करीब पौने दस बजे अपनी मां सुरेशा देवी (45) पर चाकू, दराटी और हथोड़े से वार कर दिया। ये खाैफनाक सच्चाई सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को देता था ऐसी दर्दनाक सजा

son attacked his mother with a knife in hamirpur himachal

एक घंटे तक वह अपनी मां को पीटता रहा। मां के चिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोसियों ने शोर मचाया और पुलिस चौकी अवाहदेवी को सूचित किया। लोगों के शोर मचाने व पुलिस के आने का अभास होते ही मनोज कुमार अपनी पिकअप गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

वह अपनी मां से पैसों की मांग कर रहा था। मना करने पर उसने मां के शरीर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के टूट जाने के बाद उसने दराटी और हथोड़े से सर पर वार कर दिया।

आरोपी को थाना भोरंज के एसएचओ मुकेश कुमार की अगुवाई में हैड कांस्टेबल संजय कुमार ने जोलसप्पड़ से गिरफ्तार कर लिया है। जहां से अब पुलिस आरोपी युवक को न्यायालय में पेश करेगी।

एसएचओ भोरंज मुकेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक मनोज कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास के संदर्भ में भादसं की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed