फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Son attack bottle of liquor on father's head, case registered

बेटे ने बाप के सिर पर मार दी शराब की बोतल, मामला दर्ज

Thu, 21 May 2020 05:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, परवाणू (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, परवाणू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Son attack bottle of liquor on father's head, case registered
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सोलन जिले के परवाणू में मां-बेटे और पिता के विवाद में बेटे ने पिता के सिर पर शराब की बोतल से वार कर दिया है, जिससे पिता घायल हो गया है। पति ने अपनी पत्नी और बेटे के खिलाफ मारपीट की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जीत सिंह निवासी शुक्कड़ नगरपालिका जिला केलाली नेपाल मयूर कांप्लेक्स सेक्टर एक परवाणू में रह रहा है। उसने पुलिस को शिकायत दी कि वह एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड है।

विज्ञापन


वह बुधवार देर शाम अपने कमरे में पहुंचा तो घर में शराब की बोतल निकालकर पीने लगा। इसकी पत्नी ने इसके साथ गालीगलौज और झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद ड्यूटी से उसका बेटा भी आ गया। मां और बेटा दोनों गालीगलौज करने लगे। गालीगलौज करने का कारण पूछा तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच उसके बेटे ने तैश में आकर शराब की बोतल उसके सिर पर मार दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। उधर, एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बिना अनुमति यूपी से सोलन पहुंचा युवक, केस

उत्तर प्रदेश से बिना अनुमति जिला सोलन में प्रवेश करने पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सोलन पहुंचने पर उक्त व्यक्ति से यहां आने का पास मांगा गया, लेकिन वह पुलिस को कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार संतोष कुमार (22) निवासी गांव पपरोला तहसील सदर जिला शहजानपुर उत्तर प्रदेश सोलन के कोठारी निवास में पहुंच गया था। इसकी सूचना पर पुलिस ने उक्त युवक से यहां आने की अनुमति मांगी, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। उधर, एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed